logo

झारखंड में बदला मौसम, रांची में आज झमाझम बारिश; राजधानी समेत 13 जिलों में अलर्ट

WhatsApp_Image_2026-05-05_at_15_59_362.jpeg

रांची/झारखंड
झारखंड में आज सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने, शनिवार को राजधानी रांची सहित 13 जिलों में तेज आंधी-बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि रविवार को पूरे राज्य में आंधी-बारिश के साथ ठनका गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।  
 

60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
दरअसल मौसम का यह बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण है। मौसम विभाग की माने तो इन जिलों में 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बीते शुक्रवार भी राज्य के अलग-अलग जिलों में सुबह-सुबह बारिश हुई थी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

तापमान में गिरावट
बारिश के कारण राजधानी रांची का तापमान में पिछले 24 घंटे में 8.6 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज किया गया, जबकि मेदिनीनगर का तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस का गिरावट हुआ। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 4 डिग्री और चाईबासा का तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

Tags - Ranchi rain Ranchi weather Jharkhand weather alert Ranchi rainfall